लुधियाना में शराब, हेरोइन, गांजा व अफीम तस्करी करते आठ लोग गिरफ्तार, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध शराब अफीम गांज व हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 01:23 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 01:23 PM (IST)
लुधियाना में शराब, हेरोइन, गांजा व अफीम तस्करी करते आठ लोग गिरफ्तार, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बीते 24 घंटों में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध शराब, हेरोइन, गांजा तथा अफीम बरामद हुई। उनके खिलाफ सात केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना जमालपुर पुलिस ने भामिया रोड स्थित त्रिकोणी पार्क इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार को 64 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान राहों रोड कि गौतम कालोनी स्थित गली नंबर एक निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। थाना शिमलापुरी पुलिस ने गिल रोड स्थित दाना मंडी इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान ट्रक-ट्राला पर दो किलो अफीम लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान फिरोजपुर के थाना गुरु हरसहाय स्थित गांव टल्लेवाल निवासी दविंदर सिंह तथा गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

थाना दरेसी पुलिस ने शिवपुरी स्थित गंदे नाले के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 160 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पहचान शिवपुरी स्थित गंदा नाला के पास शनि देव मंदिर के पास रहने वाले हरिराम के रूप में हुई। थाना दरेसी पुलिस ने ही शिवपुरी स्थित शनि मंदिर के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 11 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ हरभजन सिंह ने बताया कि उसकी पहचान बाल सिंह नगर की गली नंबर एक निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरु बंदा कट इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को दो ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गुरसागर बिहार निवासी रिंकू लांबा के रूप में हुई। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने ही दाना मंडी इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ जनक राज ने बताया कि उसकी पहचान चांद सिनेमा के पास झुग्गियों में रहने वाले सनोज शाह के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर एक पुलिस ने निगर मंडी इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहे एक व्यक्ति को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि उसकी पहचान सलेम टाबरी निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी