रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, गाली गलौज के बाद एक-दूसरे पर फेंके पत्थर

लुधियाना के इस्लाम गंज में रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके और गाली-गलौज की।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:13 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:13 PM (IST)
रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, गाली गलौज के बाद एक-दूसरे पर फेंके पत्थर
रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, गाली गलौज के बाद एक-दूसरे पर फेंके पत्थर

लुधियाना, जेएनएन : इस्लाम गंज में रंजिश के चलते रात करीब नौ बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि भिड़ंत हो जाने से खतरा गहरा गया। दो पक्षों में पहले गाली-गलौज हुआ और बाद में जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव के कारण सभी लोग अपने घरों में छिप गए कि कहीं वे इस झगड़े में घायल न हो जाएं। लोगों ने लगातार पुलिस कंट्रोल रूम व थाना पुलिस को शिकायत की।

बार-बार शिकायत मिलने पर पीसीआर और चार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बावजूद भी पत्थरबाजी बंद नहीं होने पर एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने चारों थाने की पुलिस की टिप्पणी सुनने के बाद आरोपितों को काबू करने के निर्देश दिए। फिर पुलिस टीमों ने घरों में घुस कर रात 12 बजे तक 17 आरोपितों को काबू किया और थाने में ले गए। इसके बाद भी पुलिस पार्टी ने देर रात तक घरों में तलाशी जारी रखी।

एसीपी वरियाम सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को काबू कर मामले की पड़ताल होगी। जांच पूरी होने के उपरांत आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।इस मामले में 

chat bot
आपका साथी