हॉकी कप्‍तान सरदार सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें

भारतीय हॉकी कप्‍तान सरदार सिंह की गर्ल फ्रैंड के यौन शोषण आैर गर्भपात कराने के मामले में मुश्किलें बढ़ती दिचा रही हैं। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी ने उनसे पूछताछ की तैयारी श्‍ुाुरू कर दी है अौर इसके लिए कड़े प्रश्‍नों की सूची तैयार कर रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2016 11:33 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2016 01:49 PM (IST)
हॉकी कप्‍तान सरदार सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। यौन शोषण व जबरन गर्भपात के आरोपों में घिरे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी की शिकायत के आधार पर पुलिस सरदार से की जाने वाली पूछताछ के लिए सवालों की सूची बना रही है जिनमें तीखे सवाल भी हो सकते हैं।

पढ़ें : सरदारा सिंह मुसीबत में, पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाया यौन शोषण का आराेप

पुलिस कमिश्नर पीएस उमरानंगल ने मामले में बुधवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) का गठन कर दिया था। टीम में एडीसीपी-4 सतबीर अटवाल के साथ एसीपी सदर गुरप्रीत कौर पुरेवाल तथा एसएचओ थाना कूमकलां को रखा गया है।

पढ़ें : सरदारा सिंह ने ब्रिटिश युवती के आराेपों को नकारा, कहा-सिर्फ अच्छी दोस्ती थी

टीम का गठन होते ही सरदार सिंह को शिकायत के बारे में जानकारी देकर जांच में शामिल होने के लिए अलर्ट कर दिया गया। अब पुलिस अधिकारी उनसे किए जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर रहे हैं। मामला अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडिय़ों से जुड़ा होने के कारण पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लुधियाना पहुंचने पर सरदार सिंह को तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी