डिपो होल्डर्स को फ्रंटलाइन वर्कर्स माना जाए : करमजीत

पंजाब डिपो होल्डर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सचिव करमजीत सिंह ने की। इसमें सरकार से अपनी मांगे मनवाने को लेकर विचार विमर्श किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:58 PM (IST)
डिपो होल्डर्स को फ्रंटलाइन वर्कर्स माना जाए : करमजीत
डिपो होल्डर्स को फ्रंटलाइन वर्कर्स माना जाए : करमजीत

जेएनएन, दोराहा : पंजाब डिपो होल्डर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सचिव करमजीत सिंह ने की। इसमें सरकार से अपनी मांगे मनवाने को लेकर विचार विमर्श किया।

मीटिग के संबंध में जानकारी देते हुए सचिव करमजीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार व केंद्र सरकार डिपो होल्डरों के साथ धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार पूरे भारत में एक ही राशन कार्ड लागू किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों में गेहूं बांटने को लेकर सरकार द्वारा अलग-अलग मेहनताना दिया जा रहा है। इसके अलावा डिपो होल्डरों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएं। उनका 50 लाख रुपये का बीमा किया जाए व फ्रंटलाइन वर्कर में चुना जाए। इस महामारी के चलते कभी भी किसी डिपो होल्डर का नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि इन सभी मांगों के संबंध में 20 मई को अखिल भारतीय स्तर पर बैठक की जा रही है, जिसमें इन मांगों पर चर्चा कर राज्य व केंद्र सरकार से मांगे मनवाने की अपील की जाएगी।

chat bot
आपका साथी