दिल्ली से लौटी महिला बैंक कर्मचारी निकली कोरोना पॉजिटिव, तलाशे जा रहे संपर्क

खन्ना की एक बैंक महिला कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। 27 साल की महिला कर्मी दिल्ली की रहने वाली है !

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 10:20 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 10:20 AM (IST)
दिल्ली से लौटी महिला बैंक कर्मचारी निकली कोरोना पॉजिटिव, तलाशे जा रहे संपर्क
दिल्ली से लौटी महिला बैंक कर्मचारी निकली कोरोना पॉजिटिव, तलाशे जा रहे संपर्क

खन्ना, जेएनएन। खन्ना की एक बैंक महिला कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। 27 साल की महिला कर्मी दिल्ली की रहने वाली है और वह खन्ना के गांव रोणी के एक बैंक में कार्यरत है। 28 मई को ही वह दिल्ली से वापस खन्ना लौटी थी। यहां वह न्यू बैंक कॉलोनी इलाके में किराए के मकान में रहती है।

एसएमओ डॉ. राजिंदर गुलाटी ने बताया कि महिला के भाई की रिपोर्ट दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह खुद सिविल अस्पताल में टेस्ट करवाने पहुंची। तीन जून को उसके सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल महिला को घर से सिविल अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। एसएमओ डॉ. राजिंदर गुलाटी ने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि वह दिल्ली से लौटने के बाद बैंक गई थी या नहीं।

इसके अलावा वह कहां-कहां गई थी, उन स्थानों की सूची भी बनाई जा रही है। रविवार सुबह से उनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करने का सिलसिला शुरू होगा। वहीं बीते दिनों लुधियाना के जिन डॉक्टर दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनमें से पुरुष के पिता व माता लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में शिफ्ट हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह खन्ना के आइवी अस्पताल में दाखिल थे। शनिवार को वह अपनी मर्जी से शिफ्ट हो गए। एसएमओ डॉ. गुलाटी ने इसकी पुष्टि की है।

इस बीच खन्ना के कोराना पॉजिटिव डॉक्टर के निजी अस्पताल से जुड़े 35 सैंपलों की रिपोर्ट रविवार को आने की संभावना है। इनके सैंपल शुक्रवार को एकत्र किए गए थे। इस बीच अस्पताल के स्टाफ को अस्पताल के अंदर ही क्वारंटाइन किया गया है। अस्पताल में ओपीडी लगातार जारी थी। इस कारण इन रिपोर्ट को लेकर भी लोगों में डर है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी