Red Fort Violence Case: दिल्ली पुलिस ने बठिंडा के सात युवा किसानों को किया गिरफ्तार, मोगा के 12 युवक अंडरग्राउंड

Red Fort violence case गणतंत्र दिवस लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने बठिंडा जिले के सात युवाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं दिल्ली गए मोगा के 12 युवक गणतंत्र दिवस से अंडरग्राउंड हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 08:46 AM (IST)
Red Fort Violence Case: दिल्ली पुलिस ने बठिंडा के सात युवा किसानों को किया गिरफ्तार, मोगा के 12 युवक अंडरग्राउंड
लाल किला हिंसा मामले की फाइल फोटो।

जेएनएन, बठिंडा/मोगा। Red Fort violence case: 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने बठिंडा जिले के गांव बंगी निहाल सिंह के सात युवा किसानों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व पंचायत सदस्य लखबीर सिंह सिद्धू, पंचायत सदस्य गुरविंदर सिंह बुट्टर, संदीप सिंह सिद्धू, मक्खन सिंह सिद्धू, जगसीर सिंह, सुखदेव सिंह और सिमरजीत सिंह शामिल हैं।

गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने इनके पारिवारिक सदस्यों को फोन पर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में गांववासी दिल्ली रवाना हो गए। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से उन्हें कहा जा रहा है कि वह नौजवानों की जमानत न करवाएं। किसान संघर्ष के सहारे ही वह दर्ज केस रद करवाकर सभी को रिहा करवाएंगे।

उधर, दिल्ली परेड में गए मोगा जिले के गांव ततारिएवाला के 12 युवक अंडरग्राउंड हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ये युवक दिल्ली पुलिस की हिरासत में हो सकते हैं। हालांकि परिवार के लोगों को युवकों के बारे में किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। ग्रामीण मुख्तयार सिंह ने बताया कि गांव के करीब 16 युवक 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए थे। चार युवक दूसरे दिन ही लौट आए थे, बाकी के 12 युवकों का कुछ पता नहीं है।

इन 12 युवकों में अमृतपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरमेल सिंह, दलजिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, जगदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह, जगदीश सिंह पुत्र कर्म सिंह, नवदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, बलधीर सिंह पुत्र मेजर सिंह, भाग सिंह पुत्र करतार सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र लाहोरा सिंह, रमनदीप सिंह पुत्र दरबार सिंह और जसवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह शामिल हैं।

वहीं, इन युवकों के पारिवारिक सदस्यों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि उनके बच्चे जहां भी जल्द घर वापस आ जाएं। इस संबंध में थाना मेहना के प्रभारी कमलप्रित सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में कोई संपर्क किया है।

chat bot
आपका साथी