लुधियाना में खाली प्लाट के पेड़ से लटकता शव मिलने पर मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

शहर के गांव मलकपुर स्थित एक प्लाट में बुधवार दोपहर पेड़ से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु करीब 45 साल है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 10:48 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 10:48 AM (IST)
लुधियाना में खाली प्लाट के पेड़ से लटकता शव मिलने पर मचा हड़कंप, हत्या की आशंका
लुधियाना में खाली प्लाट से मिला शव। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। शहर के गांव मलकपुर स्थित एक प्लाट में बुधवार दोपहर पेड़ से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी एएसआइ दीदार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि गांव मलकपुर के नजदीक एक खाली प्लाट में पेड़ से कपड़े के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है।

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु करीब 45 साल है। उसकी शिनाख्त के लिए टीम ने मौके पर काफी कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गाैरतलब है कि शहर में इस तरह के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रोन अलर्ट: पंजाब में स्वास्थ्य कर्मियाें की हड़ताल से आरटीपीसीआर जांच पर ‘ब्रेक’, 5 हजार सैंपल करने पड़े स्टोर

शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण

लुधियाना। शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी पहचान शक्ति नगर निवासी फिरौज के रूप में हुई। पुलिस ने संधू इंकलेव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी करने का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है। बलदेव सिंह ने कहा कि आरोपित का सुराग लगाने के लिए उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-जनरल रावत ने युवाओं को दिया था गुरु मंत्र, आसमां छूने की कोशिश करोगे तो चांद तारों तक पहुंच जाओगे

chat bot
आपका साथी