चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाने को लेकर प्रशासन ने किया मंथन

पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनावों में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाने के लिए भी बकायदा मंथन शुरू हो गया है। इस संबंध में शनिवार को मिनी सचिवालय में जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर वरिदर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अफसरों ने चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की और रणनीति तैयार की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 08:57 PM (IST)
चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाने को लेकर प्रशासन ने किया मंथन
चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाने को लेकर प्रशासन ने किया मंथन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनावों में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाने के लिए भी बकायदा मंथन शुरू हो गया है। इस संबंध में शनिवार को मिनी सचिवालय में जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर वरिदर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अफसरों ने चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की और रणनीति तैयार की। बैठक में एडीसी राहुल चाबा, प्रदीप सिंह बैंस, इंद्रजीत सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।

बैठक में जिला चुनाव अधिकारी वरिदर शर्मा ने कहा कि चुनावी ड्यूटी के केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बैंक एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से कर्मचारी लिए जाएंगे और उनको चुनावी प्रक्रिया को सही ढंग से अंजाम देने के लिए विभिन्न जगहों पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मतदान और गणना के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा स्पोर्टिंग स्टाफ, माइक्रो आब्जर्वर्स, बूथ स्तरीय अफसरों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में करीब 16684 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनकी पहली ट्रेनिग जिले की 14 विधानसभा सीटों के 2979 बूथों पर होगी। जिले में कुल 26,50,344 वोटर हैं। इनमें से 13, 14,750 वोटर पुरूष और 12,35,471 वोटर महिला एवं 124 वोटर थर्ड जेंडर हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर वोटर अपने मताधिकार का उपयोग सही ढंग से और पूरी आजादी के साथ कर सके।

chat bot
आपका साथी