निगम कमिश्नर के छुट्टी पर होने से गाड़ी नहीं हो पाई कुर्क, बनी सहमति

17 साल बीत जाने पर भी जूही एनक्लेव का विकास नहीं करने पर वीरवार को स्थायी लोक अदालत ने नगर निगम कमिश्नर की गाड़ी कार्यालय का टेबल और दस कुर्सियों को कुर्क करने का आदेश दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 01:19 AM (IST)
निगम कमिश्नर के छुट्टी पर होने से गाड़ी नहीं हो पाई कुर्क, बनी सहमति
निगम कमिश्नर के छुट्टी पर होने से गाड़ी नहीं हो पाई कुर्क, बनी सहमति

जागरण संवाददाता, लुधियाना : 17 साल बीत जाने पर भी जूही एनक्लेव का विकास नहीं करने पर वीरवार को स्थायी लोक अदालत ने नगर निगम कमिश्नर की गाड़ी, कार्यालय का टेबल और दस कुर्सियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को निगम जोन डी में हड़कंप मचा रहा। अदालत के आदेश लेकर अधिकारी निगम जोन डी कार्यालय में पहुंच गए। निगम कमिश्नर के छुट्टी पर होने के कारण उनकी गाड़ी वहां नहीं थी। ऐसे में शिकायतकर्ता लोग और उनके वकील जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों से मिले। जोनल कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया कि एनक्लेव की सड़कों का निर्माण 15 दिन के अंदर शुरू किया जाएगा। यही नहीं सोमवार तक पार्क कमेटी बना दी जाएगी।

शिकायतकर्ताओं के वकील बलदेव कुमार बवेजा ने बताया कि शुक्रवार को जोन डी पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके साथ बैठक हुई है। उनके आश्वासन पर दोनों पक्षों में सहमति के बाद फिलहाल कुर्की को रोका गया है।

निगम नहीं दे रहा लोगों को मूलभूत सुविधाएं :

जूही एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सतीश शुक्ला, राजेश कुमार और बलदेव कुमार ने बताया कि यह कालोनी वर्ष 2005 में काटी गई थी। यहां करीब 70 घर हैं जिनमें करीब 400 लोग रहते हैं। नगर निगम लोगों को सीवरेज और पानी की सुविधाएं नहीं दे रहा है। कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करवाया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर उन्होंने अदालत की शरण ली। स्थायी लोक अदालत ने चार दिसंबर, 2020 को निगम को आदेश जारी किए थे कि छह माह में जूही एनक्लेव की सड़क और तीन माह में तीनों पार्क के रखरखाव के लिए कमेटी बनाएं। इन आदेशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग दोबारा अदालत में पहुंच गए। इस पर अदालत ने नगर निगम की संपत्ति को कुर्क किए जाने की आदेश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर अधिकारी गाड़ी व अन्य सामान कुर्क करने निगम जोन डी पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी