केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के धरने में शामिल हुए थे संक्रमित आए राजा

पूर्व जिला यूथ कांग्रेस प्रधान राजीव राजा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला कांग्रेस पार्टी में हलचल सी मच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 01:47 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 01:47 AM (IST)
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के धरने में शामिल हुए थे संक्रमित आए राजा
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के धरने में शामिल हुए थे संक्रमित आए राजा

अर्शदीप समर, लुधियाना

पूर्व जिला यूथ कांग्रेस प्रधान राजीव राजा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला कांग्रेस पार्टी में हलचल सी मच गई है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के नजदीकी राजीव राजा एक सप्ताह पहले सोमवार को डीसी दफ्तर के बाहर कांग्रेस के धरने में शामिल हुए थे। इसमें पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि करने पर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान राजा की मुलाकात विधायक सुरिदर डावर, जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान अश्वनी शर्मा समेत कई सीनियर नेताओं और अधिकारियों के साथ हुई थी। राजा के पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस के खेमे में सभी नेताओं में हड़कंप फैल गया। माना जा रहा है कि सेहत विभाग इनमें से कई नेताओं और अधिकारियों का कोरोना टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है। इसी दौरान कुछ लोगों को होम कोरोनटाइन भी किया जा सकता है।

राजीव राजा ने बताया कि जब उनको पता चला कि उन्हें कोरोना हो गया है तो वह खुद हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह घर में आइसोलेट हो गए हैं और किसी भी सदस्य को घर में भी नहीं मिल रहे। होम आइसोलेट हुए राजीव राजा

राजीव राजा को होम आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं हैं। राजा सामान्य तौर पर सिविल अस्पताल में खुद का कोरोना टेस्ट करवाने के लिए पहुंच गए, लेकिन जब उनके शनिवार और रविवार को कोरोना टेस्ट हुए थे, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ंगर बांटने और अन्य समाज सेविक सेवाएं कर रहे थे राजा

पिछले कई महीनों से राजीव राजा लोगों में जाकर उनकी सेवा करने में जुटे थे। राजा ने इस दौरान जरुरतमंद लोगों को लंगर और मास्क भी बांटे। राजा पिछले तीन महीने से लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल निकालने में जुटे हुए थे। इसके साथ ही लोगों को मिल उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचा रहे थे। फेसबुक पर राजा के पॉजिटिव आने के वायरल हुए मैसेज

राजीव राजा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होना शुरु हो गया। इस दौरान लोगों ने उनकी सेहत जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी। कुछ लोगों ने मैसेज पर यह भी लिखा कि राजीव राजा पिछले काफी समय से लगातार लोगों की सेवा करने के लिए इलाकों में घूम रहे थे जिसके चलते उन्हें कोरोना हो गया।

chat bot
आपका साथी