पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का रोष प्रदर्शन, घोड़ा गाड़ी पर पहुंचे नेता

धरने में ब्लॉक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविंद्र कुमार सभरवाल अपने साथियों समेत घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर पहुंचे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 03:16 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 03:16 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का रोष प्रदर्शन, घोड़ा गाड़ी पर पहुंचे नेता
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का रोष प्रदर्शन, घोड़ा गाड़ी पर पहुंचे नेता

जगराओं, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की बेलगाम की हुई कीमतों के विरोध में हल्का प्रभारी मलकीत सिंह दाखा पूर्व मंत्री और जिला लुधियाना देहात के प्रधान करनजीत सोनी गालिब की अगुआई में स्थानीय बस अड्डे के नजदीक पुल के नीचे भारी रोष प्रदर्शन किया गया। धरने में ब्लॉक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविंद्र कुमार सभरवाल अपने साथियों समेत घोड़ा गाड़ी पर चढ़कर पहुंचे।

पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, जिला प्रधान करनजीत सोनी गालिब और ब्लॉक प्रधान रविंद्र कुमार सभरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से सभी देशवासी परेशान है। पूरा देश कोरोना जैसी गंभीर महामारी की चपेट में आया हुआ है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ रहा है। जिस कारण हर तरह की कारोबार ठप हो चुके हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के लोगों को इस संकट काल में कुछ राहत प्रदान करें, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उलटी दिशा में चलते हुए लोगों का कचूमर निकालने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेवारी से भागने की बजाय देशवासियों के हित में सोचे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमती की जाए।

इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य सतिंदर पाल सिंह ग्रेवाल, तेजेंद्र सिंह ननी, पार्षद कर्मजीत सिंह कैंथ, पूर्व पार्षद अमरनाथ कल्याण, सरपंच नवदीप सिंह ग्रेवाल, सतविंदर सिंह सग्गू, सुखपाल सिंह खैरा, पूर्व पार्षद कंवरपाल सिंह, विक्रम जस्सी, जगजीत सिंह जग्गी के अलावा भारी संख्या में विधानसभा क्षेत्र जगराओं से पार्टी वर्कर उपस्थित थे। इस धरना प्रदर्शन के बाद मलकीत सिंह दाखा और सोनी गालिब की अगुवाई में एसडीएम नरेंद्र सिंह धालीवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी