कैप्टन प्रदेश को आर्थिक तालाबंदी की तरफ धकेल रहे : छाहड़िया

भाजपा के जिला महासचिव अनुज छाहड़िया ने प्रदेश की कैप्टन सरकार पर निशाना साधा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 09:30 PM (IST)
कैप्टन प्रदेश को आर्थिक तालाबंदी की तरफ धकेल रहे : छाहड़िया
कैप्टन प्रदेश को आर्थिक तालाबंदी की तरफ धकेल रहे : छाहड़िया

जागरण संवाददाता, खन्ना : भाजपा के जिला महासचिव अनुज छाहड़िया ने प्रदेश की कैप्टन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हर फ्रंट पर फेल कांग्रेस सरकार ने वोट बैंक के लालच में किसानों को गुमराह किया है। इसी कारण वे करीब 40 दिन से रेल ट्रैक पर धरने पर डटे हुए हैं। इस वोट बैंक के लिए अकाली दल व आम आदमी पार्टी भी उनके संघर्ष में कूद चुकी है, पर इन पार्टियों के सत्ता लालच ने इन्हें इतना अंधा कर दिया है कि इन्हें पंजाब के बदहाल होते आर्थिक हालात नही दिख रहे। इन धरनों से खुद कृषि हित, व्यापार व उद्योग, सरकारी राजस्व में करीब 40 हजार करोड़ की भारी गिरावट आएगी। इससे वजह से कैप्टन सरकार प्रदेश को आर्थिक तालाबंदी की तरफ धकेल रही है।

छाहड़िया ने कहा कि एक तरफ मालगाड़ियां रुकने से डीएपी व यूरिया की भारी कमी है। इससे अग्रिम बिजाई में रुकावट आएगी। अगर 14 दिन में अग्रिम बिजाई ना हुई तो 4 क्विंटल प्रति एकड़ कम पैदावार की आशंका है जो पंजाब की आर्थिक स्थिति के लिए भी गलत है। वहीं मालगाड़ी रुकने से कैटल फीड का 50 लाख टन माल फंसा है। वूलेन, आटो पा‌र्ट्स, स्पो‌र्ट्स और तमाम इंडस्ट्री का बुरा हाल है। इससे दिहाड़ीदार मजदूरी और छोटी नौकरी खत्म हो रही हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने अमित भाटिया

इस दौरान भाजपा के युवा नेता अमित भाटिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने और जिला फतेहगढ़ साहिब का इंचार्ज बनने पर बधाई दी गई। भाटिया ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महामंत्री जीवन गुप्ता व सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ओर अनुज छाहड़िया का आभार प्रकट करते हुए पूरी मेहनत से काम करने का विश्वास दिलाया। भाटिया की नियुक्ति पर भाजपा बीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुधीर सोनू, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राजेश डाली, युवा मोर्चा कालेज आउटरीच के को-इन्चार्ज शिवम बेदी, हरसिमरन जीत सिंह रिची, सुखविदर सिंह बिल्ला ने भी बधाई दी।

chat bot
आपका साथी