कोविड-19 की राेकथाम के लिए सीआइसीयू ने चलाया अभियान, कारखानाें और लेबर इलाकाें काे किया सैनिटाइज

सीआइसीयू ने कोविड-19 के चलते फैलते संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के कारखानों को सैनिटाइज करने को लेकर अभियान चलाया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 01:17 PM (IST)
कोविड-19 की राेकथाम के लिए सीआइसीयू ने चलाया अभियान, कारखानाें और लेबर इलाकाें काे किया सैनिटाइज
कोविड-19 की राेकथाम के लिए सीआइसीयू ने चलाया अभियान, कारखानाें और लेबर इलाकाें काे किया सैनिटाइज

लुधियाना, जेएनएन। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एवं कमर्शियल अंडरटेकिंग (सीआइसीयू) ने कोविड-19 के चलते फैलते संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के कारखानों को सैनिटाइज करने को लेकर अभियान चलाया है। इस कड़ी के तहत लुधियाना के 500 से अधिक यूनिटों को सैनिटाइजर किया गया है। इसके साथ ही लेबर के रिहायशी इलाकों काे भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

चेंबर के प्रधान उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि यह कार्य पूर्ण इंडस्ट्री के सहयोग से किया जा रहा है। इसके लिए सारे इंडस्ट्री ने मिलकर संयुक्त रूप से सैनिटाइज मशीन खरीदी है। इसके लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था न्यू स्वान ग्रुप की ओर से की गई है। इसके लिए पीएसआइसी के चैयरमैन गुरप्रीत गोगी का अहम योगदान है।

उन्हाेंने कहा कि हमारा लक्ष्य सारी इंडस्ट्री को संक्रमण से बचाना है। इसके लिए हर तरह की कोशिश जारी है। लेबर में मास्क और फेस शील्ड का वितरण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सीआइसीयू में सम्पर्क कर कारखाने को सैनिटाइज करवा सकता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी