किसानों और आढ़तियों को नहीं आने देंगे समस्या: चेयरमैन

मार्केट समिति में चेयरमैन सुखपाल सिंह गोंदवाल ने आढ़तियों के साथ मीटिग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:00 AM (IST)
किसानों और आढ़तियों को नहीं आने देंगे समस्या: चेयरमैन
किसानों और आढ़तियों को नहीं आने देंगे समस्या: चेयरमैन

जेएनएन, रायकोट : धान के सीजन को देखते हुए सोमवार को मार्केट समिति में चेयरमैन सुखपाल सिंह गोंदवाल ने आढ़तियों के साथ मीटिग कर उनकी समस्याओं पर मंथन किया। चेयरमैन गोंदवाल ने बताया कि दाना मंडी रायकोट और साथ के गांवों वाले खरीद केंद्रों में प्रबंध मुकम्मल किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सीजन दौरान मंडियों में किसानों व आढ़तियों को कोई समस्या नहीं आने देंगे। इसके अलावा बारदाने की कमी भी नहीं आने दी जाएगी। चेयरमैन ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की हिदायतें के अनुसार ही किसानों को फसल मंडी में लाने के लिए के पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की मंडी में धान की फसल सुखाकर लाएं। इस मौके प्रधान विनोद कत्याल, इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह, गुरचरन सिंह संत, मेजर सिंह गिल, सुरेश कुमार, हेम राज, संजीव कुमार, मनोज कुमार, रजिंदरपाल बांसल, केवल कृष्ण, वरिंदर कुमार मंडी सुपरवाइजर, संजीव कुमार, सुरेश गर्ग आदि उपस्थित थे।

दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में पंजाब से जाएंगे किसान: धनेर

गांव चक्क भाईका में भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) की बैठक हुई। इसमें सूबा नेता मनजीत सिंह धनेर विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक में किसानों के संघर्ष पर मंथन किया गया।

मनजीत ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी कृषि सुधार कानून को रद करवाने के लिए पंजाब की किसान और नौजवान एकजुट हो चुके हैं। सूबे की किसान संगठनों द्वारा एकजुट होकर इस कानून को रद करवाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की 250 किसान जत्थेबंदियों की तरफ से 27 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के किसान भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से दिल्ली जाने की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। इस मौके यूनियन की गांव चक्क भाईका ईकाई का गठन भी किया गया, जिसमें प्रधान साधु सिंह राय, उप प्रधान प्रगट सिंह, कैशियर हरबंस सिंह और राजविंदर सिंह हेयर, जनरल सचिव हरबख्शीश सिंह राय, सचिव दलजीत सिंह हेयर, सचिव बलविंदर सिंह राय चुने गए हैं। इस मौके ब्लाक प्रधान महेंदर सिंह कमालपुरा, प्रधान सरबजीत सिंह धूरकोट, संदीप सिंह, रणधीर सिंह, चमकौर सिंह, तेजा सिंह, दर्शन सिंह, कुलवंत सिंह, अमरीक सिंह, अमृतपाल सिंह, दलवीर सिंह सोनी, जुगराज सिंह चाहल, अजीत सिंह, करमजीत सिंह, सोहनजीत सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी