Van Mahotsav In Ludhiana: जगराओं के साइंस कालेज में 4500 पौधे लगाकर मनाया वन महोत्सव

Van Mahotsav नानक बगीची में 550 पौधे 30 प्रकार के पवित्र वन में 400 पौधे व आक्सी पार्क में 550 पौधे लगाए गए। साइंस कालेज के डायरेक्टर डा. सुखविंदर कौर वाइस डायरेक्टर प्रो निर्मल सिंह व स्टाफ की ओर से वन महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 03:25 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 03:25 PM (IST)
Van Mahotsav In Ludhiana: जगराओं के साइंस कालेज में 4500 पौधे लगाकर मनाया वन महोत्सव
जगराओं में रेंज अफसर सरदार मोहन सिंह की अगुवाई में 71वां वन महोत्सव पर पौधरोपण करते सदस्य।

जागरण संवाददाता, जगराओं (लुधियाना)। Van Mahotsav In Ludhiana: पंजाब सरकार की ओर से 71 वां वन महाेत्सव मोहाली में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार के निर्देशानुसार सभी रेंज, ब्लाकस व बीटों के इंचार्जों की ओर से अपने इलाके में वन महोत्सव मनाया गया। जगराओं में रेंज अफसर सरदार मोहन सिंह व समूह स्टाफ की ओर से साइंस कालेज जगराओं में बड़े स्तर पर पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया।

इस दाैरान नानक बगीची में 550 पौधे 30 प्रकार के, पवित्र वन में 400 पौधे व आक्सी पार्क में 550 पौधे लगाए गए। साइंस कालेज के डायरेक्टर डा. सुखविंदर कौर, वाइस डायरेक्टर प्रो निर्मल सिंह व स्टाफ की ओर से वन महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेकर वन विभाग का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना बस स्टैंड पर कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल, 10 से 12 बजे तक मुश्किल में फंसे रहे यात्री

ग्रीन पंजाब मिशन की टीम ने किया सहयाेग

रेंज अफसर सरदार मोहन सिंह के निमंत्रण पर ग्रीन पंजाब मिशन की टीम ने भाग लिया और मिलकर 4500 पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया, जिसमें प्रो. कर्म सिंह संधू, कंचन गुप्ता, केवल मल्होत्रा व सतपाल सिंह देहड़का उपस्थित थे। रेंज अफसर ने लोगों को वन महोत्सव की बधाई देते हुए अपील की है कि अपने घरों, मोटरों, खाली पड़े स्थानों पर पवित्र वन, नानक बगीची,आक्सी पार्क सरकार द्वारा चल रही स्कीमों तहत सरकारी नर्सियों से मिलकर लगाए जाएं ताकि वातावरण को साफ-सुथरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें-Punjab Farmers protest: किसान आंदोलन खत्म होने के बाद पटरी पर रेल, पंजाब में 50 ट्रेनों का परिचालन शुरू

ये रहे माैजूद

इस मौके पर ग्रीन पंजाब मिशन टीम, साइंस कालेज स्टाफ, डेरा सच्चा सौदा के वालंटियर, ब्लाक अफसर स्वरण सिंह, इलाका वन गार्ड सुखवंत सिंह, कुलविंदर सिंह, नीरज कुमार, जसवीर सिंह, हरदयाल सिंह, मेला सिंह व लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-MP Ravneet Bittu: लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू काे मिली जेड-प्लस सिक्याेरिटी, जानें कारण

chat bot
आपका साथी