संविधान ही हमें देश की तरक्की का रास्ता दिखाता : कैबिनेट मंत्री नाभा

गुरु नानक स्टेडियम में बुधवार को आयोजित किए गए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने तिरंगा फहराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 01:49 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 01:49 AM (IST)
संविधान ही हमें देश की तरक्की का रास्ता दिखाता : कैबिनेट मंत्री नाभा
संविधान ही हमें देश की तरक्की का रास्ता दिखाता : कैबिनेट मंत्री नाभा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : गुरु नानक स्टेडियम में बुधवार को आयोजित किए गए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने तिरंगा फहराया। समारोह की शुरुआत तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ की गई। उसके बाद मुख्य अतिथि ने डिप्टी कमिश्नर वरिदर शर्मा व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ परेड का जायजा लिया। उसके बाद लोगों के नाम संदेश दिया। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार न तो सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए और न ही झांकियां। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कार भी नहीं दिए गए। कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा की कई लोगों की शहादत के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। उसके बाद संविधान निर्माताओं ने संविधान की रचना कर 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया। संविधान ही हमें देश की तरक्की का रास्ता दिखाता है और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए अहम योगदान निभाता है। रणदीप सिंह नाभा ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर को याद किया और कहा कि उनकी दूरदर्शिता के कारण ही समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बना हुआ है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर विधायक राकेश पांडे, संजय तलवाड़, कुलदीप वैद, डिप्टी मेयर सर्बजीत कौर व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी