बद्दोवाल में लगे कैंप में जवानों ने किया रक्तदान, सिविल अस्पताल को मिला 81 यूनिट ब्लड

बद्दोवाल में लगे कैंप में जवानों ने रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:32 AM (IST)
बद्दोवाल में लगे कैंप में जवानों ने किया रक्तदान, सिविल अस्पताल को मिला 81 यूनिट ब्लड
बद्दोवाल में लगे कैंप में जवानों ने किया रक्तदान, सिविल अस्पताल को मिला 81 यूनिट ब्लड

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सिविल अस्पताल व मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड की कमी का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए बद्दोवाल कैंट मिलिट्री कैंप में शनिवार को ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से हुआ। कैंप में सिविल अस्पताल के बीटीओ डॉ. जीएस ग्रेवाल के नेतृत्व में टीम ब्लड लेने के लिए पहुंची, जिसमें कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिंह की अगुवाई में सभी ऑफिसर, जूनियर कमीशन ऑफिसर और जवानों ने रक्तदान किया। कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिंह ने कहा कि उन्हें पता लगा था कि सिविल अस्पताल में ब्लड की कमी चल रही है। जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए यह ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। रक्तदान के जरिए जरूरतमंदों की मदद हो सकेगी। देश के हरेक नागरिक को रक्तदान जरूर करना चाहिए। क्योंकि रक्तदान करके दूसरों की जिदगी को बचाया जा सकता है। सिविल अस्पताल के बीटीओ डॉ. जीएस ग्रेवाल ने कहा कि इस कैंप में सिविल अस्पताल की टीम ने 81 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। अफसरों व जवानों में रक्तदान को लेकर बेहद उत्साह था। डॉ. ग्रेवाल ने कहा कि अगर इस तरह के रक्तदान कैंप लगातार लगते रहे तो ब्लड की शॉर्टेज कभी भी नहीं आएगी।

उधर, शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी की ओर से आंखों की जांच का शिविर लगाया गया, जिसमें ढाई सौ मरीजों की जांच की गई। मोहल्ला सुधार कमेटी के सहयोग से शिमलापुरी के गुरुद्वारा ननकाना साहिब में लगाए गए कैंप में शंकरा आई अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। कैंप में 40 मरीजों के मोतिया का आपरेशन भी किया गया। इस मौके पर प्रधान हरप्रीत सिंह भाटिया, मनदीप सिंह विक्की, तेजपाल सिंह, गुरमीत सिंह, बलविदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह राजू, जीवनजोत सिंह, मनप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, बब्बू, सनी भाटिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी