पीएम माेदी का पत्र लेकर 85 हजार घरों में जाएंगे कार्यकर्ता, 11 विधानसभा क्षेत्रों में बुकलेट बांटने की तैयारी

कोरोना काल में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गतिविधियों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही। 15 जून से शुरू होने वाले अभियान को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सादे आयोजन में हरी झंडी दिखाएंगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 09:27 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 01:40 PM (IST)
पीएम माेदी का पत्र लेकर 85 हजार घरों में जाएंगे कार्यकर्ता, 11 विधानसभा क्षेत्रों में बुकलेट बांटने की तैयारी
पीएम माेदी का पत्र लेकर 85 हजार घरों में जाएंगे कार्यकर्ता, 11 विधानसभा क्षेत्रों में बुकलेट बांटने की तैयारी

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना काल में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गतिविधियों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही। जनसंपर्क अभियान का खाका हाईकमान से तैयार होकर प्रदेश स्तर से होते हुए जिले तक पहुंच चुका है। इसमें डिजिटल तकनीक का अधिक प्रयोग किया जाएगा।

इसके तहत एक सप्ताह तक चलने वाली वच्र्युल रैलियों का निर्देश है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है जनसंपर्क अभियान। इसके चलते जिले में 85 हजार घरों में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र लेकर पहुंचेंगे। इन घरों में केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियां का बखान करती बुकलेट वितरित की जाएगी। जिले के 14 में जिन तीन विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ते है वहां प्रत्येक क्षेत्र में दस हजार व बाकी 11 विधानसभा क्षेत्रों में पांच पांच हजार घरों में बुकलेट बांटी जाएगी।

15 जून से शुरू हाेगा अभियान

15 जून से शुरू होने वाले अभियान को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सादे आयोजन में हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्य की देखरेख कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता बताते हैं कि अभियान के तहत वैसे तो प्रदेश के हर हिस्से, गली मोहल्ले में पहुंचना है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते एहतियात बरतते हुए दो दो कार्यकर्ताओं का ग्रुप बनाकर इन्हें घरों तक प्रधानमंत्री का पत्र देकर भेजा जाएगा।

जिले में पांच हजार कार्यकर्ताओं की टीम

इसके जरिये प्रधानमंत्री उस परिवार से सीधे रूबरू होंगे। इस विशाल कार्य के लिए जिले से पांच हजार कार्यकर्ताओं की टीम बनाई है जो मंडल पदाधिकारियों की देखरेख में कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाएंगे, सैनिटाइजर साथ रखते हुए शारीरिक दूरी के साथ ही अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी