खेत सूख रहेव कारखाने पड़े बंद, यह है पंजाब सरकार की उपलब्धि : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एससी वोट बैंक पर अपनी नजरें जमानी शुरू कर दी। भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल लुधियाना पहुंचे और उन्होंने पार्टी के प्रदेश व जिला स्तरीय एससी मोर्चा के पदाधिकारियों सेलुधियाना सर्किट हाउस में बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 08:57 PM (IST)
खेत सूख रहेव कारखाने पड़े बंद, यह है पंजाब सरकार की उपलब्धि : भाजपा
खेत सूख रहेव कारखाने पड़े बंद, यह है पंजाब सरकार की उपलब्धि : भाजपा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एससी वोट बैंक पर अपनी नजरें जमानी शुरू कर दी। भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल लुधियाना पहुंचे और उन्होंने पार्टी के प्रदेश व जिला स्तरीय एससी मोर्चा के पदाधिकारियों सेलुधियाना सर्किट हाउस में बैठक की।

बैठक में उन्होंने एससी मोर्चा के पदाधिकारियों को आम लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने को कहा। उन्होंने मोदी सरकार की दलितों व गरीबों के लिए जारी की गई योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय निर्मल ने पंजाब सरकार को फेल करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बिजली मैनेजमेंट में पूरी तरह से फेल है। हालात यह हैं कि बिना बिजली के किसान के खेत सूखने लगे हैं और कारखानों में मशीनें बंद पड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। यही नहीं उन्होंने पंजाब सरकार को दलित विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में दलितों पर कई बार अत्याचार हुए लेकिन सरकार दलितों पर अत्याचार रोकने में नाकाम रही। संजय निर्मल ने कहा कि 15 जुलाई को भाजपा एससी मोर्चा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की कोठी का घेराव करेगा।

लुधियाना सर्किट हाउस में भाजपा एससी मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अटवाल ने की। बैठक में संजय निर्मल बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। बैठक में नवनियुक्त पंजाब महासचिव राजेश बाघा, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष व एस.सी. मोर्चा के प्रभारी राकेश गिल, एससी मोर्चा के सह प्रभारी राजिदर खत्री, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष परवीन बंसल, लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिगल व अन्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संजय निर्मल ने बैठक में एससी मोर्चा के पदाधिकारियों को कहा कि वह प्रदेश में दलित समाज की आवाज बनें ताकि दलितों का पार्टी पर विश्वास बना रहे। बैठक में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव संतोख सिंह गुमटाला, एससी मोर्चा पंजाब उपाध्यक्ष रवि बाली, लविदर कुमार बंटी, बलविदर गिल, शोभा रानी व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी