जिला प्रधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे अश्वनी शर्मा, लुधियाना का करेंगे दौरा Ludhiana News

प्रधान पद के दावेदारों ने गुरुनानक देव भवन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 04:30 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 04:30 AM (IST)
जिला प्रधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे अश्वनी शर्मा, लुधियाना का करेंगे दौरा Ludhiana News
जिला प्रधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे अश्वनी शर्मा, लुधियाना का करेंगे दौरा Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा प्रधान बनने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंच रहे हैं। अश्वनी दो दिन तक लुधियाना में रहेंगे और कार्यकर्ताओं के रूबरू होंगे। लुधियाना दौरे के दौरान जहां वह कार्यकर्ताओं के साथ संगठन मजबूत करने पर चर्चा करेंगे, वहीं जिला प्रधान के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोलेंगे। जिला प्रधान के दावेदारों ने भी प्रधान के इस दौरे के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

प्रधान पद के दावेदारों ने गुरुनानक देव भवन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर दी। दावेदारों ने शहर में बड़ी संख्या में होर्डिंग लगा दिए हैं। वहीं वर्तमान जिला प्रधान जतिंदर मित्तल खामोश ही हैं। प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा सोमवार को लुधियाना आएंगे और सबसे पहले वह डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद शाम को गुरु नानक देव भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इ

ससे पहले अश्वनी शर्मा जिला कार्यकतारिणी के सदस्यों व कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि जिला कार्यकारिणी और कोर कमेटी सदस्यों के साथ वह जिला प्रधान के नाम पर भी चर्चा करेंगे। मंगलवार को अश्वनी सिविल अस्पताल के पास नामधारी समुदाय के स्मारक में जाएंगे और कूका आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद वह शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर जाएंगे।

जिला प्रधानगी के लिए राजीव, रजनीश व चेतली दौड़ में नए प्रधान के स्वागत के लिए शहर में जिला प्रधान पद के दावेदारों ने भी होर्डिंग लगाए हैं। जिला प्रधान के लिए फिलहाल पूर्व प्रधान राजीव कतना, वर्तमान उपाध्यक्ष रजनीश धीमान व कमल चेतली का नाम चल रहा है। तीनों नेता नए प्रधान के दौरे को लेकर पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी