स्कालरशिप में घोटाला करने वाले हितैषी नहीं हो सकते: अटवाल

भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब प्रधान राजकुमार अटवाल ने कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अटवाल ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:19 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 03:19 AM (IST)
स्कालरशिप में घोटाला करने वाले हितैषी नहीं हो सकते: अटवाल
स्कालरशिप में घोटाला करने वाले हितैषी नहीं हो सकते: अटवाल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब प्रधान राजकुमार अटवाल ने कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अटवाल ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज पर बहुत ही अत्याचार हुए हैं।

अटवाल ने कहा कि सबसे बड़ा अन्याय तो तब हुआ जब एससी विद्यार्थियों की स्कालरशिप में 64 करोड़ रुपये का घोटाला कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। स्कालरशिप में घोटाला करने वाले कभी हमारे हितैषी नहीं हो सकते।

भाजपा ने पंजाब से विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले सोम प्रकाश को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया और उसके बाद पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी भी राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया। इससे ज्यादा मान की बात और क्या हो सकती है पंजाब के लिए अब भाजपा के कई बड़े नेताओ ने यहां तक कह दिया है की पंजाब में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति से ही बनेगा। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है की पंजाब में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितों की रक्षा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

chat bot
आपका साथी