भाजपाइयों ने रंगोली सजा दीपमाला की, आतिशबाजी भी चलाईं

भाजपा जिला व खन्ना मंडल इकाई की ओर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास पर जमकर खुशी मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:34 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:34 AM (IST)
भाजपाइयों ने रंगोली सजा दीपमाला की, आतिशबाजी भी चलाईं
भाजपाइयों ने रंगोली सजा दीपमाला की, आतिशबाजी भी चलाईं

जागरण संवाददाता, खन्ना : भाजपा जिला व खन्ना मंडल इकाई की ओर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास पर जमकर खुशी मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु अमर दास मार्केट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अगुआई जिला प्रधान पवन कुमार टिकू और मंडल प्रधान अनूप शर्मा ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदर रंगोली सजाई। उन्होंने इस रंगोली पर दीपमाला की और आतिशबाजी चला कर जश्न मनाया।

इससे पहले भाजपा नेता और खन्ना होजरी एंड रेडीमेड एसोसिएशन के प्रधान बिपन चंद्र गैंद की टीम ने भी मार्केट को सुंदर तरीके से रोशनी कर सजाया गया था। इस दौरान श्री राम के झंडे भी लगाए गए थे। जिला प्रधान टिकू ने कहा कि यह एतिहासिक अवसर है और हम लोग भाग्यशाली हैं कि श्री राम मंदिर निर्माण को अपनी आंखों से देखेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश डाली, पूर्व जिला प्रधान अजय सूद, रजनीश बेदी, बिपन चंद्र गैंद, विजय गर्ग, डॉ. सोमेश बत्ता, जसपाल लोटे, शिवम बेदी, सुबोध मित्तल, कमल कपूर, आतिश बांसल, संजय बांसल गांधी, मुनीश भांबरी, रमरीश विज, कुलदीप सूद, हरसिमरनजीत सिंह रिची, करूण अरोड़ा, विनोद कौशल, निपुण मित्तल, अचल कांसल, रविदर कुमार रवि भी मौजूद रहे।

:::::::::::::::::

राजेश डाली ने घर पर लहराया ध्वज

जासं, खन्ना : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राजेश डाली ने श्री राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर अपने आवास की छत पर परिवार सहित श्री राम की तस्वीर वाला ध्वज लहराया। इसके बाद उन्होंने रात को अपने घर के अंदर भगवान राम की आरती की और बाहर घी के दीए जलाकर दीपमाला की। उन्होंने कहा कि यह एक एतिहासिक मौका है।

chat bot
आपका साथी