27 के भारत बंद लेकर भाकियू एकता डकौंदा ने की सांझी मीटिग

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक सिधवां बेट के महासचिव रामशरण सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर 27 सितंबर को भारत बंद के निमंत्रण को सफल बनाने के लिए दानामंडी में मीटिंग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:50 PM (IST)
27 के भारत बंद लेकर भाकियू एकता डकौंदा ने की सांझी मीटिग
27 के भारत बंद लेकर भाकियू एकता डकौंदा ने की सांझी मीटिग

जागरण संवाददाता, जगराओं : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक सिधवां बेट के महासचिव रामशरण सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे के निमंत्रण पर 27 सितंबर को भारत बंद के निमंत्रण को सफल बनाने के लिए दानामंडी में मीटिंग हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ,जमूहरी किसान सभा, ग्रामीण मजदूर यूनियन मशाल, देहाती मजदूर सभा ने हिस्सा लिया।

इन जत्थेबंदियों के नेताओं दविदर सिंह, बलराज सिंह कोटउमरा, गुरमेल सिंह रूमी, डा. सुखदेव सिंह भूदड़ी व हुकम राज देहड़का ने बताया कि काले कानूनों को लेकर एक साल से संघर्ष चल रहा है। मगर मोदी सरकार कारपोरेट व बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लूटने की खुल देकर किसान व मजदूरों का उजाड़ा जा रहा है। यह कानून बड़ी गिनती किरतीयों को बेरोजगारी व महंगाई की मार में लाएंगे। उन्होंने कहाकि 27 सितंबर को सिधवांबेट में जालंधर चौक में बड़ा इकट्ठ किया जाएगा। इसका प्रचार करने के लिए विभिन्न गांवों में नेताओं व वर्करों की ड्यूटियां लगा दी है। इस मौके पर दर्शन सिंह व परिवार सिंह गालिब, जगत सिंह, जगदीश सिंह लीला, परमजीत, हरजीत सवदी, करनैल सिंह जनेतपुरा, दर्शन सिंह जंडी, बलौर सिंह शेरपुर, सुरिदर गालिब खुर्द, इंद्र सिंह, गोरसियां खान मोहम्मद, दीवान सिंह, अमरीक सिंह कोटमाना, कृपाल सिंह, गुरी खुदाई चक्क, अमर सिंह, छिदरपाल भूंदड़ी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी