बठिंडा में पत्नी की हत्या करके शव फंदे से लटका खुदकुशी साबित करने की कोशिश, पति मौके से फरार

सुखप्रीत कौर के पिता प्रकाश सिंह का आरोप है कि उसके दामाद हरदयाल के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। बेटी सुखप्रीत इसका विरोध करती थी उसे रोकती थी। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 03:45 PM (IST)
बठिंडा में पत्नी की हत्या करके शव फंदे से लटका खुदकुशी साबित करने की कोशिश, पति मौके से फरार
गांव गहरी बुट्टर में पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जागरण

बठिंडा, जेएनएन। गांव गहरी बुट्टर में पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को पंखे से फंदे से लटकाकर उसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए हैं। थाना संगत पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर आरोपितों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

पुलिस को दिए बयान में गांव त्योणा के प्रकाश सिंह ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर की 15 साल पहले शादी गहरी बुट्टर के हरदयाल सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। एक की उम्र 12 साल और दूसरी की 4 साल है। प्रकाश सिंह ने बताया कि उसका दामाद हरदयाल सिंह अपनी मां बलदेव कौर के साथ मिलकर सुखप्रीत कौर को बेवजह तंग करता था। उसके साथ मारपीट भी करता था। इसके चलते बीते दिनों बेटी उसके घर गांव त्योणा आ गई थी। वीरवार शाम को दामाद हरदयाल गांव आया और सुखप्रीत कौर को वापस लेकर चला गया। इसके बाद वीरवार रात पति व सास दोनों ने मिलकर गला घोंटकर सुखप्रीत की हत्या कर दी। मामले को खुदकुशी में बदलने के लिए उन्होंने शव को घर में कमरे में लगे पंखे से फंदे में लटका दिया।

शुक्रवार सुबह गांव गहरी बुट्टर के लोगों ने जब फोन किया तो वह मौके पर पहुंचे। तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी। प्रकाश सिंह का आरोप है कि उसके दामाद के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। बेटी इसका विरोध करती थी, उसे रोकती थी। इसी कारण उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू किए गिरफ्तारी के प्रयास

थाना संगत के एएसआइ गुरचरण सिंह ने बताया कि प्रकाश सिंह के बयानों पर आरोपित हरदयाल सिंह व सास बलदेव काैर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। अवैध संबंधों की जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी