यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के दो सदस्य काबू

जासं, लुधियाना: थाना शिमलापुरी पुलिस ने यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के दो सदस्यो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 03:00 AM (IST)
यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के दो सदस्य काबू
यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के दो सदस्य काबू

जासं, लुधियाना: थाना शिमलापुरी पुलिस ने यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन सदस्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक ऑटो, एक मोबाइल समेत चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना सर्बजीत सिंह सिबू एक महीना पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना शिमलापुरी के एएसआइ मुखतियार सिंह ने बताया कि यात्रियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिमलापुरी निवासी सर्बजीत सिंह सिबू और कोट मंगल सिंह निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपियों की पहचान गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी संजीव कुमार उर्फ काला, सूरज नगर निवासी विजय कुमार और अंबेदकर नगर निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। मुखतियार सिंह ने बताया कि आरोपी तड़के और देर रात ऑटो में सवारियों को बिठाने के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर यात्रियों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पिछले तीन साल से आरोपी इन वारदातों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी करनी शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी