घर में घुसकर परिवार पर हमला, 18 लोगों पर केस

डाबा के महा सिंह नगर इलाके में दो दर्जन के करीब लोगों ने एक मकान में घुसकर महिलाओं समेत परिवार पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:26 PM (IST)
घर में घुसकर परिवार पर हमला, 18 लोगों पर केस
घर में घुसकर परिवार पर हमला, 18 लोगों पर केस

जासं, लुधियाना : डाबा के महा सिंह नगर इलाके में दो दर्जन के करीब लोगों ने एक मकान में घुसकर महिलाओं समेत परिवार पर हमला कर दिया। घायल करने के बाद आरोपित धमकियां देते हुए फरार हो गए। थाना डाबा पुलिस ने प्रिस शर्मा, अजय शर्मा, चंदू शर्मा, अंश स्याल, अजय शर्मा की मां, पिता व 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस किया है।

एसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि यह केस महा सिंह नगर निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। उसने बताया कि मंगलवार वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान उक्त लोग ग्रुप बनाकर उसके घर के आगे से निकले। आरोपितों ने उसे जातिसूचक शब्द बोले। उसने जब उनका विरोध किया तो आरोपितों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपितों ने मुकेश कुमार, उसके भाई, उसकी पत्नी गीतिका, उसकी माता तथा पिता के साथ मारपीट की।

chat bot
आपका साथी