हथियारबंद युवकों ने घर में घुस पूर्व फौजी पर किया हमला, महिला की हालत गंभीर

गुरु नानक नगर में हथियारबंद बोलेरो सवार युवकों ने एक घर में घुसकर पूर्व फौजी पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 06:10 AM (IST)
हथियारबंद युवकों ने घर में घुस पूर्व फौजी पर किया हमला, महिला की हालत गंभीर
हथियारबंद युवकों ने घर में घुस पूर्व फौजी पर किया हमला, महिला की हालत गंभीर

जासं, लुधियाना : शहर के गुरु नानक नगर में 12 से अधिक हथियारबंद बोलेरो सवार युवकों ने एक घर में घुसकर पूर्व फौजी पर हमला कर दिया। भागते समय हमलावरों की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक महिला पर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला चार अन्य लोगों को एसपीएस हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है।

मामले के अनुसार गुरु नानक नगर निवासी सीएस तलवार के बेटे का कुछ समय पहले कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था और उसका पंचायती तौर पर राजीनामा भी हो गया था। शनिवार को फिर उसके बेटे और उक्त युवकों के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद उक्त हमलावर रात करीब 8:00 बजे पूर्व फौजी सीबी तंवर के घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे जैसे ही पूर्व फौजी घर से बाहर निकला तो हमलावरों ने उसपर हमला दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र होता देख आरोपित भागने लगे इसी दौरान उनकी बोलेरो गाड़ी फौजी की किराएदार निशा सहित चार अन्य लोगों को कुचलते हुए आगे जाकर रुक गई। रास्ता बंद होने के कारण हमलावर अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दीवार फांद कर फरार हो गए।

मौके पर मौजूद गुस्साए लोगों ने गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी वारदात में करीब छह लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जिनमें किराएदार निशा की हालत गंभीर है।

मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन सात के एएसआइ सुखदेव सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी के अनुसार अभी वारदात के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है और न ही किसी ने बयान दर्ज करवाए हैं। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हम आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर मामले की जांच कर रहे हैं। मौके से बोलेरो गाड़ी और कुछ तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी