ठेका कर्मचारियों का संघर्ष आज दूसरे दिन भी रहा जारी

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब की ओर से समूह विभागों के ठेका कर्मचारियों को रेगूलर करने की मांग लेकर तीन व चार अगस्त को दो दिन की सामूहिक छुट्टी लेकर विभागों के कामकाज का बायकाट करके अपने अपने विभागों के दफ्तरों के आगे धरने दिए गए। दूसरे दिन भी पंजाब रोडवेज व पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने शहर के बस स्टैंड बंद करके रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:53 PM (IST)
ठेका कर्मचारियों का संघर्ष आज दूसरे दिन भी रहा जारी
ठेका कर्मचारियों का संघर्ष आज दूसरे दिन भी रहा जारी

जागरण संवाददाता, जगराओं : ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब की ओर से समूह विभागों के ठेका कर्मचारियों को रेगूलर करने की मांग लेकर तीन व चार अगस्त को दो दिन की सामूहिक छुट्टी लेकर विभागों के कामकाज का बायकाट करके अपने अपने विभागों के दफ्तरों के आगे धरने दिए गए। दूसरे दिन भी पंजाब रोडवेज व पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने शहर के बस स्टैंड बंद करके रोष प्रदर्शन किया गया।

जगराओं बस स्टैंड में ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सूबा नेता जलौर सिहं गिल, डिपू प्रधान सोहन सिंह, सचिव अवतार सिंह तिहाड़ा ने कैप्टन सरकार पर दोष लगाते कहा कि कैप्टन सरकार का समय बीतने को है लेकिन अपने किए वादो को पूरा करने में फेल रही सरकार। उन्होंने कहा कि पनबस व पीआरटीसी की तीन दिवसीय हड़ताल के संबंध में पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब की ओर से 6 अगस्त को पंजाब भवन चंडीगढ़ में यूनियन की मीटिग बुलाई, जिससे आज सरकार के पुतले फूंकने का प्रोग्राम पोस्टपोन किया है। यदि सरकार ने मीटिग में हल न निकाला तो यूनियन पुतले फूंकेगे। इसके अलावा 9, 10 व 11 अगस्त की हड़ताल करके मुख्यमंत्री पंजाब या कांग्रेस के प्रधान को घेरने सहित तीखा संघर्ष करेगी। इस मौके पर हरबंस लाल, सुक्खा, अनवर खां, सिकदर शाह, हरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, परविदर सिंह, सुखमिदर सिंह, जगमोहन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी