Bharat Bandh: लुधियाना में अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद बेअसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार रहे खुले, सुरक्षा चाक चौबंद

Bharat Bandh today News शहर में भारत बद का विराेध बेअसर रहा है। लुधियाना जालंधर के बाद फतेहगढ़ साहिब में प्रदर्शन किए गए हैं। इसकाे लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। अग्निपथ काे लेकर कई शहराें में हिंसा हाे रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Jun 2022 11:39 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jun 2022 11:58 AM (IST)
Bharat Bandh: लुधियाना में अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद बेअसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार रहे खुले, सुरक्षा चाक चौबंद
Bharat Bandh today 20 June : लुधियाना में भारत बंद बेअसर साबित। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Bharat Bandh today 20 June : अग्निपथ स्कीम के विरोध में दिए गए भारत बंद का आह्वान पूरी तरह से शहर में बेअसर दिखा है। यहां पर सभी बाजार खुले हुए हैं और लोग अपने काम काज निरंतर कर रहे हैं। दूसरी तरफ सुरक्षा के लेहाज से सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस की तरफ से शहर में गश्त भी बढ़ाई गई है। बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है।

इसके विरोध में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जगह-जगह पर तोड़ फोड़ और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले दो दिन में इसकी आंच पंजाब भी पहुंची है। लुधियाना, जालंधर के बाद फतेहगढ़ साहिब में प्रदर्शन किए गए हैं। शनिवार को लुधियाना में पुलिस के वाहन तोड़ने के साथ साथ रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में तोड़फोड़ की गई थी। इस पर पुलिस की तरफ से आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था मगर इसका असर बिलकुल भी नहीं दिखा है। शनिवार को हुए उत्पात के बाद से सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सबडिवीजन पर तैनात सभी एसीपी को पूरा दिन फील्ड में रखा गया है।

उपद्रव के आधे घंटे बाद पहुंची थी पुलिस, जेसीपी से जवाबतलबी

शनिवार को भारत नगर चौक से 70 युवक करीब 20 मिनट तक का सफर तय कर रेलवे स्टेशन तक पहुंचे थे। इस रास्ते में पुलिस के तीन पक्के नाके और दो पुलिस स्टेशन पार पड़ते हैं। रेलवे स्टेशन के पास ही पुलिस के नाके हैं और कुछ ही दूरी पर कोतवाली थाना भी है। इसके बावजूद पुलिस रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट बाद पहुंची थी। एडीजीपी ने रविवार को वहां पहुंची ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्र और अन्य अधिकारियों से इस पर जवाब मांगा। इसके अलावा एडीजीपी ने रेलवे स्टेशन के सभी रास्तों का जायजा लिया है।

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई

chat bot
आपका साथी