अभिनेता Anil Kapoor की बेटी की शादी में पराेसी गई लुधियाना की चना बर्फी, जानें इस मिठाई की खासियत

शर्मन जैन स्वीट्स के विपिन जैन के मुताबिक अनिल कपूर व उनकी पत्नी सुनीता कपूर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ में आए थे। वहां उन्होंने अपने किसी परिचित के घर चना बर्फी व अन्य मिठाइयां खाई थी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 11:37 AM (IST)
अभिनेता Anil Kapoor की बेटी की शादी में पराेसी गई लुधियाना की चना बर्फी, जानें इस मिठाई की खासियत
लुधियाना के शर्मन जैन स्वीट्स की चना बर्फी व अभिनेता अनिल कपूर। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। देश विदेश में होजरी, साइकिल और हैंड टूल निर्माण में अव्वल लुधियाना का खानपान भी ना केवल पंजाब में बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी में भी लुधियाना की चना बर्फी बरातियों के लिए चर्चा का विषय रही। जी हां। लुधियाना के शर्मन जैन स्वीट्स की चना बर्फी अनिल कपूर द्वारा अपनी बेटी रिया कपूर की शादी में सगे संबंधियों को बांटी गई। इसके लिए 7 अगस्त को उनकी पत्नी सुनीता कपूर की ओर से ऑर्डर दिया गया था। ऑर्डर मिल जाने के बाद उन्होंने शर्मन जैन स्वीट्स के मालिक विपिन जैन को फोन कर बेहतरीन मिठाई के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

चंडीगढ़ में किसी परिचित के घर खाई थी चना बर्फी

शर्मन जैन स्वीट्स के विपिन जैन के मुताबिक अनिल कपूर व उनकी पत्नी सुनीता कपूर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ में आए थे। वहां उन्होंने अपने किसी परिचित के घर चना बर्फी व अन्य मिठाइयां खाई थी। इसके पश्चात उन्हें यह मिठाई अच्छी लगी तो उन्होंने इसकी लाइफ और अन्य जानकारियां जुटाई। जिसके बाद उन्होंने चना बर्फी के लिए जहां ऑर्डर दिया वहीं कई अन्य मिठाइयां भी शर्मन जैन स्वीट्स से मंगवाई। विपिन जैन के मुताबिक उनकी चना बर्फी 3 महीने तक खराब नहीं होती और इसके स्वाद में किसी तरह का अंतर नहीं आता।

तीन महीने तक खराब नहीं होती बर्फी

शर्मन जैन स्वीट्स के मालिक विपिन जैन का कहना है कि यह मिठाई 3 महीने तक खराब नहीं होती। क्योंकि इसमें किसी भी मिलक प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह बर्फी चना पाउडर, मिश्री, देसी घी, बदाम और चीनी से तैयार की जाती है। लुधियाना में उनके तीन आउटलेट हैं।

देशभर से आते हैं आर्डर अब एक्सपोर्ट की तैयारी

लुधियाना में चना बर्फी को अस्तित्व देने वाले शर्मन जैन स्वीट्स की चना बर्फी के देश भर के दीवाने हैं। दिल्ली, गुडगांव, हैदराबाद, मुंबई, जम्मू व यूपी सहित कई राज्यों से ग्राहक इस बर्फी को ऑनलाइन मंगवाते हैं। कंपनी की ओर से अब इस कारोबार को विदेशी मार्केट में भी फैलाने की तैयारी है। इसके लिए अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के प्रमुख स्टोर के साथ वार्तालाप जारी है और आने वाले कुछ दिनों में इसकी एक्सपोर्ट भी आरंभ कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी