कर्मचारियों को रेगुलर करने संबंधी बैठक की

जासं, लुधियाना : पंजाब सरकार की तरफ से अलग-अलग विभागों में ठेका आधारित काम कर रहे कर्मचारियों को रेग

By Edited By: Publish:Wed, 26 Oct 2016 10:31 PM (IST) Updated:Wed, 26 Oct 2016 10:31 PM (IST)
कर्मचारियों को रेगुलर करने संबंधी बैठक की

जासं, लुधियाना : पंजाब सरकार की तरफ से अलग-अलग विभागों में ठेका आधारित काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की प्रधानगी में की गई।

इसमें पंजाब में विभिन्न विभागों में ठेके पर काम करने वाले 30,000 कर्मचारियों को रेगुलर करने का फैसला किया गया। इस मौके पर लक्ष्मण द्रविड़ ने कहा कि जो ठेके पर काम कर रहे कर्मचारी 7000 रुपये तनख्वाह के साथ अपने घर का खर्चा नहीं कर सकते। वह अब कर्मचारी रेगुलर होने पर अपने घर का खर्चा व अपने परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे सकेंगे। इसलिए रेगुलर होने पर खुशी की लहर पाए जा रही है। इसमें म्यूनिसिपल कर्मचारी दल के प्रधान लक्ष्मण द्रविड़, चेयरमैन विजय दानव, वाईस चेयरमैन चौधरी यशपाल ने पंजाब सरकार के इस फैसले का धन्यवाद किया।

इस मौके पर देवराज असुर, लाला सुरिंदर अटवाल, विमल भट्टी, सोंधी, सुभाष, विपन कल्याण, बीके टाक, रोबिन अटवाल, विनोद नोना, गोगी थापर, बॉबी भट्टी, संजय कुमार, अश्वनी भील, शशि भट्टी, पुरोषत्तम हंस, मनोज पम्मी, मोनू सहोता, कमल राज बैस, सुनील हंस, अवतार सिंह, कैप्टन राजिंदर, राजिंदर सुख्खा, मोती कल्याण, सनी कल्याण आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी