श्रमिक काम पर नहीं आया तो मालिक ने घर में घुस किए फायर
जासं, लुधियाना मेहरबान स्थित गांव गौंसगढ़ में एक श्रमिक के छुंट्टी करने पर मालिक ने अपने साथियों क
जासं, लुधियाना
मेहरबान स्थित गांव गौंसगढ़ में एक श्रमिक के छुंट्टी करने पर मालिक ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गोलियां चला दी। थाना मेहरबान पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
एएसआइ गुरदयाल सिंह के मुताबिक राज कुमार ने बताया कि वह नवप्रीत सिंह की फैक्ट्री में श्रमिक था। 23 अप्रैल को बीमार होने के चलते उसने छुट्टी कर ली। देर शाम नवप्रीत सिंह, लक्खा, चनवीर, फत्तू व एक अन्य उसके घर आ गए और ऊंची आवाज में गाली- गलौज करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इक्ट्ठा होने लगे तो आरोपी धमकियां देने लगे। एक आरोपी ने डब से रिवाल्वर निकलते हुए हवाई फायर करने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।