लड़की पर किया रॉडों से हमला

जासं, लुधियाना फोक्ल प्वाइंट इलाके में एक बकरी चराने वाली लड़की पर ढाबा मालिक व उसके साथियों ने रॉड

By Edited By: Publish:Sat, 25 Apr 2015 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2015 07:45 PM (IST)
लड़की पर किया रॉडों से हमला

जासं, लुधियाना

फोक्ल प्वाइंट इलाके में एक बकरी चराने वाली लड़की पर ढाबा मालिक व उसके साथियों ने रॉडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घायल लड़की की माता रजबाना बेगम ने बताया कि उसकी बेटी 24 अप्रैल को बकरी चराने के लिए गई थी। इलाके के ही एक ढाबे पर बकरी ने रोटी खा रहे एक ग्राहक की प्लेट में मुंह मार दिया। इस पर ढाबा मालिक संजय को गुस्सा आ गया और उसने रॉड उठा लड़की की पिटाई शुरू कर दी। ढाबा मालिक से लड़की को बचाने की बजाय आरोपी की पत्नी व उसके साथियों ने भी लड़की को पीटना शुरू कर दिया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी ढाबा छोड़ मौके से फरार हो गए। लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी संजय, राजा, विनोद, उर्मिला व सुनीता पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी