जूनियर इंजीनियरों ने जमा नहीं करवाया रिकार्ड, घपले का अंदेशा

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 02:17 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 02:17 AM (IST)
जूनियर इंजीनियरों ने जमा नहीं करवाया रिकार्ड, घपले का अंदेशा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के जूनियर इंजीनियरों ने ट्रस्ट के स्टॉक में मिजरमेंट बुक जमा नहीं करवाई। इनमें से कई जेई रिटायर हो चुके हैं और कई पदोन्नत। इसका खुलासा ऑडिट ऑब्जेक्शन लगने के बाद हुआ है। इसके बावजूद ट्रस्ट के आला अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कौंसिल आफ आरटीआइ एक्टिविस्ट के सचिव अरविंद शर्मा द्वारा आरटीआइ के तहत ली गई सूचना से खुलासा हुआ कि वर्ष 2013 तक 16 जूनियर इंजीनियरों ने 194 मिजरमेंट बुक जमा नहीं करवाई। पंजाब टाउन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रूल्स 1939 के नियम 30 के नोट (3) के अनुसार भर चुकी मिजरमेंट बुक स्टॉक में वापस करनी होती है। शर्मा ने बताया कि ऑडिट ऑब्जेक्शन के बावजूद मिजरमेंट बुक जमा न करवाना किसी बड़े घपले का संकेत देता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

--बाक्स-

किस जेई की कितनी मिजरमेंट बुक नहीं आई वापस

मुख्तयार सिंह - 16

जसविंदर सिंह - 5

गुरमेल सिंह - 13

निर्मल सिंह - 6

जोरा सिंह - 15

रंजीत सिंह - 1

जगदेव सिंह - 26

हरभजन सिंह - 23

बूटा राम - 18

जसवंत सिंह - 16

नरिंद्र सिंह - 4

नवीन मल्होत्रा - 13

अश्विनी कुमार - 15

इंद्रपाल सिंह - 5

बिक्रम सिंह - 6

जसविंदर सिंह - 12

--बाक्स-

क्या है मिजरमेंट बुक

मिजरमेंट बुक में जेई अपने क्षेत्र में होने वाले डेवलपमेंट व मेंटीनेंस की डेली एंट्री करता है। उसके आधार पर ठेकेदार को पेमेंट की जाती है। एक बुक भर जाने के बाद उसे स्टॉक में जमा करवाने पर दूसरी इश्यू की जाती है, लेकिन ट्रस्ट के अफसरों ने सब नियम मिट्टी में मिला दिए।

chat bot
आपका साथी