यूथ कांग्रेस वर्करों ने किया दीपक सलवान का स्वागत

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष दीपक सलवान का वीरवार को यूथ कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के प्रधान कारण महाजन व नरेन वशिष्ट के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 06:03 PM (IST)
यूथ कांग्रेस वर्करों ने किया दीपक सलवान का स्वागत
यूथ कांग्रेस वर्करों ने किया दीपक सलवान का स्वागत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष दीपक सलवान का वीरवार को यूथ कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के प्रधान कारण महाजन व नरेन वशिष्ट के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के उप चेयरमैन राजिदर कौड़ा ने दीपक सलवान को बधाई दी और आशा जताई कि उनके ब्लाक कांग्रेस कमेटी का शहरी अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

राजिदर कौड़ा ने कहा कि दीपक सलवान एक जुझारू युवा नेता हैं, जो हमेशा सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। वह गरीबों के हर सुख दु:ख में उनके साथ खड़े रहते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से अब युवा बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे। दीपक सलवान ने सीनियर नेताओं का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया की जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। दूसरा पार्टी के संगठन को मजबूत करने को लेकर भी लगातार प्रयास करता रहूंगा और कांग्रेस विचारधारा के आधार पर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगें।

chat bot
आपका साथी