सीढ़ी से गिरने से महिला घायल

गांव ढिलवा में एक महिला घर की छत के उपर लकड की पडी सीढी से उतरते हुए अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 06:16 PM (IST)
सीढ़ी से गिरने से महिला घायल
सीढ़ी से गिरने से महिला घायल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव ढिलवां में एक महिला घर की छत से उतरते समय लकड़ी की सीढ़ी से गिर गई और गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचाराधीन ऊषा रानी पत्नी बलदेव ¨सह ने बताया कि वह घर की छत पर पड़ी लकड़ी की सीढ़ी से नीचे उतर रही थी, तो अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर कर घायल हो गई। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

chat bot
आपका साथी