व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करवाएंगे : धालीवाल

ांग्रेस व्यापार सेल पंजाब की बैठक प्रदेश महासचिव विमल वरमानी की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 07:17 PM (IST)
व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करवाएंगे : धालीवाल
व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करवाएंगे : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कांग्रेस व्यापार सेल पंजाब की बैठक प्रदेश महासचिव विमल वरमानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कांग्रेस व्यापार सेल पंजाब के चेयरमैन जतिन्द्रपाल सिंह बेदी मुख्य अतिथि, जबकि विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल एवं पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान विशेष तौर पर शामिल हुए। अवतार सिंह परमार को कांग्रेस व्यापार सेल फगवाड़ा का चेयरमैन बनाया गया। परमार को नियुक्ति पत्र सौंपने के उपरांत विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग की हर समस्या का पंजाब सरकार से वे समाधान करवायेंगे। जतिंदरपाल सिंह बेदी एवं जोगिंदर सिंह मान ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित सदस्यों ने अवतार सिंह परमार की नियुक्ति का स्वागत किया। बैठक के दौरान कांग्रेस व्यापार सेल के पदाधिकारियों ने फगवाड़ा का विधायक निर्वाचित होने पर बलविंदर सिंह धालीवाल को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सतविन्द्र सिंह भंवरा, पार्षद जतिन्द्र वरमानी, विनोद वरमानी, पार्षद बंटी वालिया, यूथ प्रधान सौरव खुल्लर, किरण अग्रवाल, बलदेव सिंह पाहवा, हरदीप सिंह भोगल, हरप्रीत सिंह भोगल, गुरदीश परमार, आरके आर्कीटेक्ट, जगजीत सेठ, राकेश सेठ, मनोज शर्मा व सब्बा पलाही आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी