लड़ाई-झगड़ों में दो व्यक्ति घायल

थाना फत्तूढींगा में पड़ते गांव उच्चा बेट में दो दोस्तों की लड़ाई में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 02:44 AM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 02:44 AM (IST)
लड़ाई-झगड़ों में दो व्यक्ति घायल
लड़ाई-झगड़ों में दो व्यक्ति घायल

ंसंवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना फत्तूढींगा में पड़ते गांव उच्चा बेट में दो दोस्तों की लड़ाई में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सागर पुत्र कश्मीर सिंह वासाी गांव उच्चा बेट ने बताया कि वह बीती रात पड़ोसी अपने साथ अज्ञात लोगों को लेकर उसके घर में आया व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य घटना मे थाना कोतवाली के अधीन नया गांव भठठे में युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। घायल महिदर गिल के पिता शाम लाल निवासी नवां गांव भठठा ने बताया कि उसका भतीजा साहिब पुत्र राम लाल उसकी लड़की मनप्रीत कौर को काम से वापस लेकर अपने मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी