विदेश भेजने के नाम पर दो लाख ठगे, केस दर्ज

थाना सुभानपुर पुलिस ने विदेश भेने के नाम पर दो लाख दस हजार रुपये ऐंठने के नाम पर केस दर्ज किया गया। थाना सुभानपुर के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी हुसैनवाल थाना सुभानपुर ने एसएसपी कपूरथला को उसके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उक्त शिकायत की जांच थाना सुभानपुर के एसआइ हरजिदर सिंह ने की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 02:42 AM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 02:42 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर दो लाख ठगे, केस दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर दो लाख ठगे, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, सुभानपुर (कपूरथला): थाना सुभानपुर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर दो लाख दस हजार ठगने के आरोप में व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया। थाना सुभानपुर के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह निवासी हुसैनवाल थाना सुभानपुर ने एसएसपी कपूरथला धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। शिकायत की जांच थाना सुभानपुर के एसआइ हरजिदर सिंह ने की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।

शिकायकर्ता निर्मल सिंह पुत्र वरियाम सिंह ने शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे मनप्रीत सिंह को विदेश भेजने के लिए सुखदेव राज, रमेश कुमार व जगीर कौर उर्फ जगीरो पत्नी प्यारे लाल से संपर्क किया। उक्त आरोपित कर्ण इंटरप्राइजेज नाम से एजेंसी चलाते हैं। आरोपितों को उसने 2015 में दो लाख 10 हजार रुपए दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपितों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। उसने आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित अपने साथ हुई धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी बाबत एसएसपी को शिकायत की। मामले की जांच के बाद थाना सुभानपुर में सुखदेव राज पुत्र प्यारे लाल, रमेश कुमार पुत्र प्यारे लाल व जगीर कौर उर्फ जगीरो पत्नी प्यारे लाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी