भाजपा ने मांगा सुखपाल खैहरा का इस्तीफा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल ख्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Nov 2017 09:58 PM (IST)
भाजपा ने मांगा सुखपाल खैहरा का इस्तीफा
भाजपा ने मांगा सुखपाल खैहरा का इस्तीफा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैहरा को हाईकोट से झटका लगने के बाद भाजपा ने भी खैहरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भाजपा विधायक सोम प्रकाश ने ने कहा कि हाईकोट से आप नेता सुखपाल खैहरा की याचिका रद होने व नीचली अदालत में ही जाने के निर्देश देने के बाद अब खैहरा को नेता प्रतिपक्ष से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए व अदालत में पेश होकर मामले का सामना करना चाहिए। वहीं, आप खैहरा को पार्टी से भी निष्कासित करें। सोम प्रकाश ने कहा कि आप पार्टी ने पंजाब में नशे को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था अब पार्टी के ही विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैहरा का नाम नशा कारोबार में आने के बाद आप के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल चुप क्यों बैठे हैं। खैहरा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। विधायक ने कहा कि आप झूठों की पार्टी है, इसके कोई सिद्धांत नहीं है। सोम प्रकाश ने कांग्रेस पर भी जमकर राजनीतिक हमला बोला, उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों को गुमराह कर सत्ता में आई है, लेकिन अब दिन ब दिन कांग्रेस का असली चेहरा लोगों के सामने आ रहा है। अपने आठ माह के कार्यकाल में कांग्रेस ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया है, यहीं कारण है कि कांग्रेस सरकार का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। सोम प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित को समर्पित नीतियों की जमकर प्रशंसा कर दावा किया कि हिमाचल व गुजरात में भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी।

chat bot
आपका साथी