कीर्तन से संगत को किया निहाल

ाम सिमरन गुरमति समागम शहीद बाबा हरदयाल जी सेवा सिमरन केंद्र सुभाष नगर में 17 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 02:05 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 02:05 AM (IST)
कीर्तन से संगत को किया निहाल
कीर्तन से संगत को किया निहाल

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह के आगमन पर्व और समूह शहीद सिंहों की याद को समर्पित नाम सिमरन गुरमति समागम शहीद बाबा हरदयाल जी सेवा सिमरन केंद्र सुभाष नगर में 17 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जप-तप चोपहिरा समागम किया गया। इस समागम के शुक्रवार को कवि दरबार आयोजित किया गया। जिसमें बाबा सुखदेव सिंह, भाई अमनदीप सिंह की ओर से कवि दरबार आयोजित करवाया गया। कवि दरबार में अमरिदर कौर रुबी, रछपाल सिंह, जमीर अली, कवि हरी सिंह, कवि इंदरजीत सिंह ने संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। सिमरन केंद्र के मुख्य सेवादार भाई अमरीक सिंह ने बताया कि गुरु को कभी भूलना नहीं चाहिए। हमेशा अपने बड़े बुजुर्गाें को आदर करना चाहिए अगर आज हम हैं तो उनकी वजह से ही है। संगत के लिए गुरु का लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर पलविंदर सिंह, गुरसिमर सिंह, चनप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, जेजे सेठी, जगजीत सिंह, सतनाम सिंह, रजिंदर पाल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, करणवीर सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी