शहीदों की याद को समर्पित धार्मिक समारोह 17 दिसंबर से

कपूरथला के गुरुद्वारा तप स्थान संत बाबा मंगल सिंह में बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:42 PM (IST)
शहीदों की याद को समर्पित धार्मिक समारोह 17 दिसंबर से
शहीदों की याद को समर्पित धार्मिक समारोह 17 दिसंबर से

संवाद सहयोगी, कपूरथला : माता गुजरी कौर जी, चार साहिबजादे व चमकौर साहिब के शहीदों की याद को समर्पित धार्मिक समारोह की रुपरेखा तैयार करने संबंधी शहर की धार्मिक जत्थेबंदियों की बैठक गुरुद्वारा तप अस्थान संत बाबा मंगल सिंह जी नजदीक पुरानी सब्जी मंडी में मुख्य सेवादार बाबा हरनाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सेवादार सुखजिदर सिंह बब्बर, जत्थेदार जसविदर सिंह बत्तरा, हरबंस सिंह बत्तरा, हरजीत सिंह भाटिया, सुखविदर मोहन सिंह भाटिया व जसपाल सिंह खुराना ने संयुक्त तौर पर बताया कि शहीदों की याद को समर्पित 17 से 28 दिसंबर तक रोजाना शाम सात बजे से रात 10 बजे तक कथा कीर्तन समागम होंगे। 29 दिसंबर को कवि दरबार में पंथ प्रसिद्ध कवि अपनी धार्मिक रचनाएं पेश करेंगे। 30 दिसंबर को शाम सात बजे से रात 10 बजे तक बच्चों के कविता मुकाबले करवाए जाएंगे।

इस संबंध में 26 दिसंबर को सुबह छह बजे महान पैदल यात्रा गुरुद्वारा माता गुजरी कौर करतारपुर के लिए रवाना होगी। धार्मिक समागमों की कड़ी के तहत दो जनवरी 2022 को शुकराना यात्रा अलग-अलग बसों से श्री माछीवाड़ा साहिब, श्री चमकौर साहिब व सरहंद के पवित्र तथा एतिहासिक गुरुद्वारा के दर्शनों के लिए रवाना होंगी। उन्होंने संगत से धार्मिक समारोह में शामिल होने की पुरजोर अपील की। इस मौके पर वरियाम सिंह कपूर, बोहड़ सिंह, जसबीर सिंह राणा, हरजीत सिंह भाटिया, जसपाल सिंह खुराना, तरविदर मोहन सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह, सुरिदरपाल सिंह बिट्टू, हरजिदर सिंह, जसबीर सिंह खालसा, सुरजीत सिंह विक्की, लखबीर सिंह शाही, ओंकार सिंह, कंवलजीत सिंह भाटिया, गौरव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी