बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल

शहर में रविवार सुबह एक घंटे तक हुई बारिश लोगों के लिए राहत के साथ साथ आफत लेकर आई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:16 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:16 AM (IST)
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शहर में रविवार सुबह एक घंटे तक हुई बारिश लोगों के लिए राहत के साथ साथ आफत लेकर आई। बारिश से नगर निगम के विकास के दावों की पोल खुल गई। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

फगवाड़ा में रविवार सुबह सात बजे से झमाझम बारिश हुई। हालांकि बाद में रविवार को हलकी धूप भी निकल आई थी। बारिश के चलते शहर के कई स्लम और पाश क्षेत्रों में पानी भरने के साथ टूटी सड़कों पर भी जलभराव हो गया। अर्बन एस्टेट, सुभाष नगर, गोशाला बाजार, गुरु हरगोबिंद नगर और पुराना डाकखाना रोड पर जलभराव के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई। इस दौरान टूटी सड़कों पर गंदा पानी भरे होने के चलते कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार भी हुए। रविवार को करीब 10 एमएम बारिश हुई है जिससे तापमान दो से तीन डिग्री कम हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

धान की फसल के लिए फायदेमंद है बारिश

रविवार को हुई बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। खेतों में बारिश का पानी भरने से किसानों को फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश होने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी