शहर का सर्वपक्षीय विकास करवा करे विधायक : वरमानी

???????? ??????? ??? ?? ??? ?? बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) के विधायक बनने के बाद ??? ?? ????? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 02:30 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:08 AM (IST)
शहर का सर्वपक्षीय विकास करवा करे विधायक : वरमानी
शहर का सर्वपक्षीय विकास करवा करे विधायक : वरमानी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा :

बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) के विधायक बनने के बाद से हलके का चौतरफा विकास हो रहा है। यह बात काग्रेस व्यापार सेल पंजाब के प्रदेश महासचिव विमल वरमानी ने कही। उन्होंने व्यापार सेल के पदाधिकारी बलदेव सिंह पाहवा, राजू आनंद तथा किरण अग्रवाल उपस्थिति में कहा कि फगवाड़ा को कार्पोरेशन का दर्जा मिलने के बाद शहर की सीमाओं को जब बढ़ाते हुए आस-पास के कुछ ग्रामीण इलाकों को शहर में शामिल किया गया था तब से उन इलाकों का विकास बिल्कुल ठप पड़ा था। अब धालीवाल ने उन सभी क्षेत्रों का समूचा विकास करवाने का बीड़ा उठाया है जिससे लोगों के चेहरे की रौनक भी लौट आई है। बाहरी इलाकों में भी मूलभूत सुविधाओं जैसे सीवरेज, वाटर सप्लाई, स्ट्रीट लाइट, पक्की व चौड़ी सड़कों की सुविधा मिलने लगी है। इसका श्रेय विधायक धालीवाल को ही जाता है जिन्होंने पंजाब की कैप्टन अमरिदर सिंह सरकार से आवश्यक ग्राट का प्रबंध करवा कर हर वार्ड का समूचा विकास करवाया। फगवाड़ा के लोग मानते हैं कि जितना विकास विधायक धालीवाल ने कोरोना आपदा के मौजूदा संकट के बावजूद कुछ ही महीनों में करवा दिया है शहर का इतना विकास पहले किसी भी विधायक ने नहीं करवाया।

chat bot
आपका साथी