पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का दिया संदेश

लायंस क्लब बेगोवाल डायमंड बंदगी के सदस्य ने पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 01:46 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 01:46 AM (IST)
पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का दिया संदेश
पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, नडाला : लायंस क्लब बेगोवाल डायमंड बंदगी के सदस्य पर्यावरण की संभाल के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रधान राजविदर सिंह जैद की अध्यक्षता में क्लब की ओर से पक्की अनाज मंडी बेगोवाल में 400 से ज्यादा पौधे लगाए गए। इससे अलावा मंडी को जाती रोड पर पौधे लगाए गए। सुखचैन सिंह मुरबिया ने कहा कि क्लब का मुख्य मकसद समाज में रहते दबे कुचले लोगों की मदद करना है। साथ ही गरीब, विद्यार्थियों, बीमार लोगों की मदद करना, पर्यावरण की संभाल के लिए प्रयास करना है। उन्होंने लोगों को अपील की कि वे भी पर्यावरण की संभाल के लिए आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। सचिव जगजीत सिंह खासरिया ने क्लब की ओर से पिछले समय में किए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर कैशियर कुलवंत सिंह घोतड़ा, चेयरमैन सरबजीत सिंह पप्पल, पनग्रेन इंस्पेक्टर गुरकृपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी