रंजिशन युवक से की मारपीट, पांच नामजद
थाना बेगोवाल की पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, बेगोवाल : थाना बेगोवाल की पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान अवतार सिंह, सतनाम सिह, सुखबीर सिंह, जोगा सिंह एवं कुलवंत सिंह सभी वासी बेगोवाल के रूप में हुई है। पीड़ित दलविदर सिंह ने बताया कि वह पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर को जा रहा था। जब वह हवेली से करीब 20 मीटर की दूरी पर था तो आरोपितों ने रंजिश के तहत उसे घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।