जीडीआर कान्वेंट स्कूल में मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

जीडीआर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावलपिंडी में लोटस हाउस के अध्यक्ष सुखजिंदर की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 01:58 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:07 AM (IST)
जीडीआर कान्वेंट स्कूल में मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती
जीडीआर कान्वेंट स्कूल में मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : जीडीआर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावलपिंडी में लोटस हाउस के अध्यक्ष सुखजिंदर की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों को भगवान वाल्मीकि के जीवन के विभिन्न पड़ावों को दर्शाती हुई एक वीडियो के जरिए जानकारी दी। वाल्मीकि जी का पूर्व नाम रत्नाकर था। उन्हें आदि कवि भी कहा जाता है। भगवान वाल्मीकि ने महान ग्रंथ रामायण की रचना की जिसे वाल्मीकि रामायण कहा जाता है। प्रिंसिपल माधवी जी ने बच्चों को बताया कि भगवान वाल्मीकि का व्यत्वित्व साधारण नहीं था। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने हमे वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने व सत्य और अहिसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी