मांगें मनवाने को लेकर हड़ताल पर रहे वकील

हाईकोर्ट की तरह निचली अदालतों में पाच दिन काम के लिए चयनित किए जाने की मांग को लेकर फगवाड़ा में वकीलों ने भूख हड़ताल की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 02:41 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 02:41 AM (IST)
मांगें मनवाने को लेकर हड़ताल पर रहे वकील
मांगें मनवाने को लेकर हड़ताल पर रहे वकील

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : हाईकोर्ट की तरह निचली अदालतों में पाच दिन काम के लिए चयनित किए जाने की माग को लेकर बार एसोसिएशन फगवाड़ा की ओर से नो वर्क डे रखा गया। इस दौरान वकीलों ने कहा कि निचली अदालतों में भी माननीय उच्च अदालतों की तर्ज पर पांच दिन काम की समय सीमा तय हो। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट हिमाशु पराशर ने बताया कि उच्च अदालतों में सप्ताह में केवल पाच दिन काम होता है परंतु निचली अदालतों में सप्ताह में छह दिन काम होता है। जबकि अधिक केस उच्च अदालतों में पेंडिंग हैं। इसके हिसाब से तो उच्च अदालतों में अधिक दिन काम होना चाहिए। परंतु ऐसा ना कर भेदभाव किया जा रहा है। इसी संबंधी वकीलों ने माग की कि फगवाड़ा में भी सप्ताह में पाच दिन काम घोषित किया जाए। इसी संदर्भ में शनिवार को फगवाड़ा की अदालत में वकीलों की ओर से नो वर्क डे रखा गया। इस अवसर पर शरदा राम, रविंदर शर्मा, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह ढींडसा, गुरदेव सिंह चौधरी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी