लखवीर सिंह को बने पार्टी के उपप्रधान

भारतीय आम जनता पार्टी की बैठक में अध्यक्ष सतीश नाहर ने कहा कि पंजाब की विधानसभा चुनावों को केवल आठ महीने का समय रह गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:52 PM (IST)
लखवीर सिंह को बने पार्टी के उपप्रधान
लखवीर सिंह को बने पार्टी के उपप्रधान

संवाद सहयोगी, कपूरथला

भारतीय आम जनता पार्टी की बैठक में अध्यक्ष सतीश नाहर ने कहा कि पंजाब की विधानसभा चुनावों को केवल आठ महीने का समय रह गया है। पार्टी इस बार अपने बलबूते पर 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और तीसरा पक्ष बन कर चुनावी मैदान में उतरेगी। मीटिग में सोनू औजला ने अपनी पार्टी को खत्म करके भारतीय आम जनता पार्टी में शामिल होने का एलान किया। इसके अलावा बलजिंदर सिंह लोकजन शक्ति को छोड़ कर और जतिन भी पार्टी में शामिल हुए। उक्त शामिल सभी सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष सतीश नाहर ने सिरोपा प हना कर सम्मानित किया। इसके उपरांत पार्टी में निष्ठाभाव से सेवाएं करने वाले सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस दौरान लखवीर सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष, वरिंदर सिंह को जिलाध्यक्ष कपूरथला यूथ विग, मनोज कुमार और हरदीप दीपे को शहरी अध्यक्ष कपूरथला, कुलविन्दर कौर को शहरी अध्यक्षा महिला विग और लवली डोगरांवाल को शहरी सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर धर्मपाल, एसएस सिद्धू, आरके खोसला, प्रवेज सिद्धू, आत्मा सिंह, सौरव लैब, सोनू पंडित, प्रेम संधू आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी