गांव बबेली में कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह 29 से

गुरुद्वारा चौंता साहिब गांव बबेली तहसील फगवाड़ा की प्रबंधक कमेटी की ओर से सातवीं पातशाही श्री गुरु हरि राय साहिब के आगमन पर्व को समर्पित गुरुपर्व और महान कीर्तन दरबार समूह संगत के सहयोग से 29 से 31 जनवरी तक करवाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:35 PM (IST)
गांव बबेली में कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह 29 से
गांव बबेली में कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह 29 से

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : गुरुद्वारा चौंता साहिब गांव बबेली तहसील फगवाड़ा की प्रबंधक कमेटी की ओर से सातवीं पातशाही श्री गुरु हरि राय साहिब के आगमन पर्व को समर्पित गुरुपर्व और महान कीर्तन दरबार समूह संगत के सहयोग से 29 से 31 जनवरी तक करवाया जाएगा। कमेटी प्रधान बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह, कुंदन सिंह, जसविंदर सिंह और राजविंदर कौर ने बताया कि ये अस्थान सातवीं पातशाही की चरण स्पर्श धरती है, जहां गुरु साहिब ने 2200 घुड़सवारों के साथ 90 दिन भक्ति करके इस धरती को पवित्र किया था। उन्होंने बताया कि पहले दिन 29 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे। 30 जनवरी को विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जोकि गांव की परिक्रमा करके वापस गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न होगा। 31 जनवरी को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। दोपहर 1 बजे हलट दौड़ भी होंगी। उन्होंने बताया कि गुरपर्व के संबंध में प्रभात फेरियां 24 जनवरी तड़क सार 4 बजे आरंभ होगी। प्रबंधकों ने समूह संगत को अपील की कि धार्मिक समारोह में भारी संख्या में शामिल हो व गुरु घर की खुशियां प्राप्त करे। इस अवसर पर रणजीत सिंह खालसा, हरनेक सिंह, गुरदेव सिंह दुग्गा, अमनदीप सिंह, हरपाल सिंह, हैड ग्रंथी लखविंदर सिंह, सेवादार गुरनाम सिंह और सोढी सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी